¨जदगी से खिलवाड़ कर रहा स्वास्थ्य विभाग

जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : स्वास्थ्य विभाग मरीजों की ¨जदगी से खिलवाड़ कर रहा है। यहां न तो दवा व

By Edited By: Publish:Sat, 28 May 2016 06:34 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 06:34 PM (IST)
¨जदगी से खिलवाड़ कर रहा स्वास्थ्य विभाग

जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : स्वास्थ्य विभाग मरीजों की ¨जदगी से खिलवाड़ कर रहा है। यहां न तो दवा वितरण की बेहतर व्यवस्था है और न ही खून की जांच सही ढंग से हो पा रही है। यहां की प्रयोगशाला में एक ही महिला के दो ब्लड ग्रुप दिखाकर अपनी लापरवाही उजागर की है।

वैसे तो जनपद में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं पंगु हो गईं हैं। यहां चिकित्सकों का अभाव है। 90 के सापेक्ष मात्र डेढ़ दर्जन चिकित्सक जनपद की चिकित्सा व्यवस्था को संभाले हुए हैं। उसमें भी तमाम बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़कर गायब हैं। यह पुष्टि बीते माह मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य ¨सह ने आधा दर्जन चिकित्सकों के विरुद्ध नोटिस जारी कर की थी। इसके अलावा यदि यहां लापरवाही की बात करें तो मरीजों की ¨जदगी से खिलवाड़ हो रहा है। यहां की प्रयोगशाला में जांच के नमूने व्यवस्था को धता बता रहे हैं तभी तो अशोक नगर निवासी महिला के ब्लड ग्रुप की दो अलग अलग जांच देकर विभाग ने उसकी जान संकट में डाल दी। अशोक नगर निवासी शशि बीते दिनों बुखार की समस्या से ग्रसित हुईं। उन्होंने 20 मई को सरकारी प्रयोगशाला में जांच कराई तो उनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजीटिव बताया गया। अब 25 मई को पुन: जांच हुई तो इसी प्रयोगशाला में उनकी ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव कर दिया। ऐसे में इस महिला को क्या बेहतर उपचार मिल सकेगा। यह तो अब भगवान भरोसे ही है लेकिन विभाग की यह लापरवाही किसी की जान खतरे में डाल सकती है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य ¨सह का कहना है कि उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं दी गई है यदि ऐसा है तो वह जांच कराएंगे।

chat bot
आपका साथी