बेटी की खातिर पिता ने दी आत्मदाह की धमकी

जागरण संवाददाता, एटा: थाना अवागढ़ क्षेत्र से किशोरी के अपहरण के बाद पुलिस द्वारा बरामद न किया जाना उ

By Edited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 08:53 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 08:53 PM (IST)
बेटी की खातिर पिता ने दी आत्मदाह की धमकी

जागरण संवाददाता, एटा: थाना अवागढ़ क्षेत्र से किशोरी के अपहरण के बाद पुलिस द्वारा बरामद न किया जाना उसके लिए गले की हड्डी बन गया है। पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप के बाद एफआइआर तो दर्ज हो गई पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। रविवार को किशोरी के पिता ने जिला मुख्यालय पर पुलिस दफ्तर आकर आत्मदाह की धमकी दी जिससे महकमे में हडकंप मचा रहा।

हुआ ये कि अवागढ़ थाना क्षेत्र से तीन माह पूर्व एक नाबालिग किशोरी को गांव अन्नियां निवासी लेखराज पुत्र प्रताप ¨सह और बंटू पुत्र नरायन ¨सह जयपुर ले गए। इससे पहले प्रेमजाल में फंसाते हुए लेखराज ने खुद को बड़ा कारोबारी बताया था। उसके प्रेमजाल में फंसकर लड़की चली गई। लड़की के पिता ने अवागढ़ थाने में चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है, लेखराज और बंटू के साथ जिसमें दो लड़कियों को भी आरोपी बनाया गया। इस बीच पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा मगर छोड़ दिया। लेकिन नामजद आरोपियों के यहां एक भी दबिश नहीं दी। पिता प्यारेलाल ने रविवार को धमकी दी कि वह पुलिस कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे। अफसरों को जब मामले की भनक लगी तो हड़कंप मचा। जलेसर सीओ ने पीडित को बुलाकर बात की। थाना प्रभारी अवागढ़ शेर ¨सह को निर्देश दिए कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करे। यह प्रकरण दिनभर पुलिस कर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। सीओ कौशलेंद्र कुमार ¨सह का कहना है कि आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

विवाहिता गायब

इसके अलावा थाना नयागांव क्षेत्र के अंतर्गत गांव लुहारी खेरा निवासी वीरपाल ¨सह की पत्नी राजकुमारी 15 दिन पहले गायब हो गई थी। परिवारीजन पहले उसे कई दिन तक खोजते रहे, जब कोई सुराग नहीं लगा तो तहरीर पुलिस को दे दी।

chat bot
आपका साथी