चाबुक चला तो बढ़ी सत्यापन की रफ्तार

जागरण संवाददाता, एटा: अधिकारियों ने सख्ती का चाबुक चलाया तो शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के लिए पुलिस की र

By Edited By: Publish:Thu, 27 Aug 2015 11:26 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2015 11:26 PM (IST)
चाबुक चला तो बढ़ी सत्यापन की रफ्तार

जागरण संवाददाता, एटा: अधिकारियों ने सख्ती का चाबुक चलाया तो शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के लिए पुलिस की रफ्तार में अचानक से तेजी आ गई। जिसके चलते हफ्ते भर में ही रिपोर्टो की संख्या दोगुनी पहुंच गई।

एनडीएएल (नेशनल डाटाबेस ऑफ आ‌र्म्स लाइसेंस) के तहत सभी शस्त्र लाइसेंसों का कंप्यूटर विवरण ऑनलाइन किया जा रहा है। जहां डाटा फीडिंग का कार्य प्रशासन स्तर पर निपटा दिया गया है। वहीं अब लाइसेंस धारकों के सत्यापन की जिम्मेदारी पुलिस को निभानी है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस के वैध या निरस्त होने योग्य माना जाएगा। इसके लिए महीने भर पहले लाइसेंसों के प्रिंट संबंधित थानों को भेज दिए गए। लेकिन महीना भर बीतने के बावजूद पिछले सप्ताह तक महज 2639 रिपोर्टे सत्यापन के बाद थानों से मिली थीं। इसे देख अफसरों के माथे पर बल पड़ गए। सितंबर माह तक यह प्रक्रिया पूरी भी करानी है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे-सीधे और पुलिस अधिकारियों के माध्यम से भी थानों को कड़े निर्देश जारी किए। कार्रवाई की हिदायतें भी दी गई। जिसका असर हफ्ते भर के अंदर ही नजर आने लगा। अब सत्यापित रिपोर्टो की संख्या पांच हजार से ऊपर पहुंच गई है। जिसे देख प्रशासन को भी कुछ संतुष्टि हुई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस रफ्तार से कार्य होने पर प्रक्रिया समय के अंदर पूरी करा ली जाएगी। एडीएम प्रशासन सतीश पाल ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट मिलने में तेजी आई है। लगातार समीक्षा कर निर्देश दिए जा रहे हैं। कार्य निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी