प्रतियोगिताएं बच्चों के विकास में सहायक

By Edited By: Publish:Fri, 25 Jul 2014 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jul 2014 06:23 PM (IST)
प्रतियोगिताएं बच्चों के विकास में सहायक

जागरण संवाददाता, एटा : प्रतियोगिताएं बच्चों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। इससे उन्हें परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। यह विचार निर्णायक मंडल के सदस्यों ने व्यक्त किए। वे शुक्रवार को शहर के भारती नगर स्थित केशव सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बस्ता प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. आनन्द कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में परस्पर प्रतिस्पर्धा होती है, जिससे उनकी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की इच्छा शक्ति प्रबल होती है। कार्यक्रम में रचना सिंह और विद्यालय व्यवस्थापक वीरेन्द्र वाष्र्णेय ने भी प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

विद्यालय में कक्षा बार हुई बस्ता प्रतियोगिता में निर्णायक रहे प्राची पालीवाल, रचना सिंह, सीता राघव, योगेश कुमार और डॉ. आनंद कुमार ने अमन यादव, वैष्णवी, आयुष, अंकित कुमार, तेजस्वनी, अनुष्का, स्वेता राजपूत, बंशिका सिंह, करिश्मा राजपूत, संध्या राजपूत, गरिमा को अपनी कक्षा में प्रथम घोषित किया। कार्यक्रम में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह वर्मा, प्रबंध समिति अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, प्रतियोगिता प्रमुख दुर्गपाल सिंह, मनवीर सिंह, रामेश्वर, झम्मन लाल, प्रमोद, रूप किशोर, सुरेश, हरनाथ आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी