विज्ञान प्रदर्शनी में विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

बीआरसी औवराचौरी में ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 11:47 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
विज्ञान प्रदर्शनी में विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

देवरिया: अवराचौरी स्थित बीआरसी बैतालपुर के परिसर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बुधवार को ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के कुल 55 छात्र छात्राओं ने क्विज, चित्रकला, निबंध व विज्ञान माडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोकहा खास के रोहित निषाद प्रथम, गुड़री की अंजली गुप्ता द्वितीय व छेरिहा की शालू पटेल तृतीय स्थान पर रही। क्विज में प्रथम स्थान अवराचौरी की नंदनी विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान विशुनपुरा के नितेश शर्मा व तृतीय स्थान सूर्यपुरा के अभिषेक गोस्वामी ने प्राप्त किया। निबंध में प्रथम स्थान अवराचौरी की मुस्कान यादव, द्वितीय मेहड़ा पुरवा की आदित्य विश्वकर्मा, तृतीय बटुलही की कशिश पासवान को प्राप्त हुआ। विज्ञान माडल में प्रथम रनिहवा की काजल शर्मा व चंदा राजभर, द्वितीय अवराचौरी की रेशम राजभर व तृतीय विशुनपुरा के अमित रहे। इस मौके पर बीईओ गोपालशरण मिश्र, हेमा त्रिपाठी, संजय मिश्र, सुनील सिंह, मनीषा तिवारी, अभिषेक गुप्ता, आकाश तिवारी, रागिनी सिंह, अजय मिश्र, नीरज शर्मा, मिथिलेश सिंह व विकास तिवारी रहे।

chat bot
आपका साथी