15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट की बाइक बरामद

गौरीबाजार पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को खरोह चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक साल पहले हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए बाइक को भी बरामद कर लिया जबकि फरार चल रहे तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 12:01 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 12:01 AM (IST)
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट की बाइक बरामद
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट की बाइक बरामद

देवरिया : गौरीबाजार पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को खरोह चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक साल पहले हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए बाइक को भी बरामद कर लिया, जबकि फरार चल रहे तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस लाइन के मनोरंजन गृह में घटना का पर्दाफाश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि 11 जुलाई 2018 को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कटाई मोड़ के समीप कुशीनगर जनपद के एक व्यक्ति से एक लाख नकद व बाइक लूटी गई थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही थी। शुक्रवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दिया कि लूट में शामिल एक बदमाश लूटी गई बाइक के साथ गोरखपुर जा रहा है। इसके बाद गौरीबाजार थानाध्यक्ष व सर्विलांस प्रभारी संतोष यादव अपनी टीम के साथ खरोह चौराहे पर वाहन चेकिग करने लगे। इसी बीच एक बाइक सवार आते नजर आया। पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीतेश यादव पुत्र सिंहासन यादव निवासी बढ़या फुलवरिया थाना भलुअनी बताया। उसने बताया कि बाइक 11 जुलाई 18 को लूटी गई थी। घटना में उसके साथ शिवम सिंह निवासी छितहीं थाना कोतवाली रुद्रपुर, गौरव निषाद निवासी जंगल पिपपरा थाना कोतवाली रुद्रपुर व मुकेश निषाद निवासी बेलकुंडा थाना रुद्रपुर शामिल रहे। आज वह बाइक बेचने गोरखपुर ले जा रहा था। उसने बताया कि वह अपने दोस्त शिवम सिंह के साथ मिलकर 25 जून को एक स्कूटी सोनूघाट चौराहे से चुराया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। अब फरार चल रहे तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी