प्रदेश में बिछेगा सड़क व पुलों का जाल: केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सड़कों व पुलों का जाल बिछेगा। प्रदेश का कोई भी कोना अछूता नहीं रहेगा। श्री मौर्य ने फीता काटकर गौरीबाजार ओवरब्रिज का लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:19 PM (IST)
प्रदेश में बिछेगा सड़क व पुलों का जाल: केशव
प्रदेश में बिछेगा सड़क व पुलों का जाल: केशव

देवरिया: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सड़कों व पुलों का जाल बिछेगा। प्रदेश का कोई भी कोना अछूता नहीं रहेगा। श्री मौर्य ने फीता काटकर गौरीबाजार ओवरब्रिज का लोकार्पण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिकताओं में प्रदेश में सड़क, पुल व पुलिया का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण है। केंद्र व प्रदेश की सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम किया है। सरकार द्वारा उठाए गए कदम का लाभ आने वाले समय नें दिखेगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, देवरिया सदर विधायक जन्मेजय ¨सह ने पूजन भी किया। सदर विधायक ने कुर्ना नाला के क्षतिग्रस्त पुल व 12 करोड़ रुपये की लागत से देवरिया सीसी रोड के निर्माण की मांग की। डिप्टी सीएम ने एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। विधायक जन्मेजय ¨सह, विद्यासागर जायसवाल, चेयरमैन निलेश कुमार जायसवाल ने अलग-अलग पत्रक देकर गौरी बाजार पूर्वी रेलवे क्रा¨सग संख्या 138-ए पर अंडर पास बनवाने की मांग की। इस मौके पर अजय प्रताप ¨सह, र¨वद्र जायसवाल, कामेश्वर ¨सह, रितेश ¨सह, विनोद निगम, सीताराम, रामअवतार जायसवाल, संजय कुमार, कुसुम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी