घर में घुसकर भीषण चोरी

थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में शनिवार की रात चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर दो लाख नकदी व कीमती आभूषण उड़ा दिए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Jun 2019 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 06:23 AM (IST)
घर में घुसकर भीषण चोरी
घर में घुसकर भीषण चोरी

देवरिया: थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में शनिवार की रात चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर दो लाख नकदी व कीमती आभूषण उड़ा दिए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

गांव के किशुनदेव यादव मुंबई में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी रहती हैं, जो किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थीं। रविवार को लौट कर घर पहुंचीं तो उनके होश उड़ गए। खिड़की टूटी और सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और छानबीन की। घर में रखा दो लाख नकदी, सोने का एक हार, दो नथिया, दो मंगलसूत्र, दो पाजेब, 4 जोड़ा पायल, शादी का एक माला, एक जोड़ी कान का झुमका, मांग का एक टीका, चार बिछिया, नाक की दो कील, चांदी व पीतल का बर्तन सेट समेत अन्य सामान गायब थे। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी