एसपी को झांसा देने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

देवरिया के एसपी को फोन कर किया था गुमराह।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:00 PM (IST)
एसपी को झांसा देने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
एसपी को झांसा देने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

देवरिया: देवरिया के एसपी को झांसा देने वाले जालसाज तथा उसके मददगार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जालसाज अखिलानंद राव कुशीनगर जिले के कसया थाने का रहने वाला है। उसने खुद को एके सिंह बताते हुए फरवरी माह में फोन कर एसपी को गलत कार्य के लिए कहा तथा दवाब बनाया। एसपी से बातचीत का आडियो वायरल हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद तरकुलवा व कोतवाली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि जालसाज अखिलानंद राव बरियारपुर चौराहे के समीप मौजूद है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि उसे शरण देने में विशाल सिंह निवासी खैराट तरकुलवा शामिल है। उसका देवरिया शहर में मकान है, वहीं अखिलानंद रह रहा था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि जालसाज तमुकहीराज स्थित एक इंटर कालेज में लिपिक के पद पर तैनात है।

chat bot
आपका साथी