संशोधित..छोटे सिक्के ने बिगाड़ी बात, अड़ी दुल्हन, लौटी बारात

छोटे सिक्के को लेकर नासमझी अक्सर विवाद का कारण बनती है। ग्राहक व दुकानदारों के बीच झगडे़ होते रहे है लेकिन छोटा सिक्का इतना खोटा निकलेगा किसी को उम्मीद नहीं थी। झगडे़ की वजह बने छोटे सिक्के ने न सिर्फ पंडितजी की पिटाई करा दी बल्कि बरात को भी लौटने के लिए मजबूर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 07 Jun 2019 06:31 AM (IST)
संशोधित..छोटे सिक्के ने बिगाड़ी  बात, अड़ी दुल्हन, लौटी बारात
संशोधित..छोटे सिक्के ने बिगाड़ी बात, अड़ी दुल्हन, लौटी बारात

देवरिया : छोटे सिक्के को लेकर नासमझी अक्सर विवाद का कारण बनती है। ग्राहक व दुकानदारों के बीच झगडे़ होते रहे है, लेकिन छोटा सिक्का इतना खोटा निकलेगा किसी को उम्मीद नहीं थी। झगडे़ की वजह बने छोटे सिक्के ने न सिर्फ पंडितजी की पिटाई करा दी, बल्कि बरात को भी लौटने के लिए मजबूर कर दिया।

घटना कस्बे के एक मैरिज हाल की है। यहां बुधवार को सदर कोतवाली के गांव सोनूघाट से बरात आई थी। दूल्हा परिषदीय विद्यालय में शिक्षक है। बरात का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद द्वारपूजा शुरू हुई। पंडित जी ने कलश के पास रुपये चढ़ाने के लिए कहा तो दूल्हे ने एक रुपये का छोटा सिक्का चढ़ा दिया। बात यहीं से बिगड़ गई। पंडित जी ने यह सिक्का चलन में न होने की बात कही तो दूल्हे को गुस्सा आ गया और पंडित जी को थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद तो बवाल खड़ा हो गया। लडकी पक्ष के लोग भड़क गए। दूल्हे पक्ष ने भी बाहें चढ़ा लीं। सूचना पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप पर जयमाल की प्रक्रिया शुरू हुई। दुल्हन भी स्टेट पर पहुंच गई, लेकिन जयमाल होने से पहले बात एक-बार फिर बिगड़ी और इस बार दुल्हन ने शादी करने से ही इन्कार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि स्टेज पर आते समय दूल्हा उसके स्वागत के लिए आगे नहीं आया। दूल्हे के सामने ही नाराजगी जताते हुए दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया और स्टेज से लौट गई। इससे दोनों पक्ष सन्न रह गए। रातभर पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दोनों पक्षों ने लेन-देन वापस किया और बरात लौट गई।

chat bot
आपका साथी