पूर्व राष्ट्रपति डा.अब्दुल कलाम के योगदान को देश नहीं भुला सकता

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर काशीराम आवास पुरवां मेहड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच मिठाइयां व खिलौने बांटे गए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 11:26 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 11:26 PM (IST)
पूर्व राष्ट्रपति डा.अब्दुल कलाम के योगदान को देश नहीं भुला सकता
पूर्व राष्ट्रपति डा.अब्दुल कलाम के योगदान को देश नहीं भुला सकता

देवरिया : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर काशीराम आवास पुरवां मेहड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच मिठाइयां व खिलौने बांटे गए।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह ने कहा कि हम सभी के लिये खुशी की बात है कि पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती व हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय का जन्म दिन एक साथ है। हम इन नन्हें-मुन्हें बच्चों के साथ मना रहे है। पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन के रूप में जाने जाते थे। वह महान वैज्ञानिक थे। उनके योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यों से देश को आगे ले जाने में योगदान दे रहे हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ¨वधेश पांडेय ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा.कलाम ने देश के लिए जो कार्य किया, वह अविस्मरणीय है। उनके योगदान को देश कभी भूला नहीं सकता। हम सभी साथी उनके जन्म दिवस पर नमन करते हैं। आज सौभाग्य से हमारे प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय का जन्म दिन भी है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हैं। इस दौरान मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, अमित ¨सह, विशाल पांडेय, राजू पांडेय, प्रवीण प्रताप मल्ल, ज्ञानदीप पांडेय, पवन मिश्र, सुनील यादव, दीपू यादव, चंदन मालवीय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी