स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व का बखान

महारानी चंडिका छात्रावास में शनिवार को हुई हियुवा की बैठक -कोरोना महामारी से निपटने के लिए अथक प्रयास कर रही सरकार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 10:39 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व का बखान
स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व का बखान

देवरिया : हियुवा की बैठक महारानी चंडिका छात्रावास में शनिवार को हुई, जिसमें स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। इसके अलावा दो गज की शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग करने पर बल दिया गया।

हियुवा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार इससे निपटने के लिए अथक प्रयास कर रही है। हियुवा जिला संयोजक व गन्ना शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने कहा कि इस महामारी में आप सभी कार्यकर्ता जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर प्रवासी कामगारों की मदद करें। उन्हें भोजन, राशन व रोजगार उपलब्ध कराएं। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करते हुए इसे मजबूत करें। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर कानपुर में शहीद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर गिरधारी तिवारी, दिलीप सिंह बघेल, गुड्डू पहलवान, शैलेंद्र सिंह, धनवंत सिंह, अरुण सिंह, संपूर्णानंद, घनश्याम मणि, विनोद ठठेरा, पुण्य प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी