सयुस नेता की गिफ्तारी के विरोध में धरना

भलुअनी थाना गेट पर सपाइयों ने धरना दिया तथा गिरफ्तार नेता की रिहाई की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 06:08 AM (IST)
सयुस नेता की गिफ्तारी के विरोध में धरना
सयुस नेता की गिफ्तारी के विरोध में धरना

देवरिया : दो दिन पूर्व समाजवादी युवजन सभा के हरिकेश यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मंगलवार को सपाइयों ने थाना के मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही उनकी शीघ्र रिहाई की मांग की।

सुबह से भलुअनी थाना गेट पर सपाइयों की जुटान होने लगी। बड़ी संख्या में सपाई एकत्र हो गए। पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव, सपा नेता विजय रावत व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार पूरी तरह निरंकुश हो गई है। नाबालिग बच्चे को गिरफ्तार कर लाकप में बंद की है। विजय रावत ने कहा कि हरिकेश की रिहाई होने तक यह धरना जारी रहेगा।

सयुस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, मनोज यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, अंकित अहीर, हरिकेवल यादव, पारसनाथ यादव, हरिओम यादव, अंबिका यादव, राजेंद्र गोंड़, राजेश यादव, राजन गुप्ता, अनिल गोस्वामी, गोपी यादव, उमाशंकर यादव, उमेश यादव, उदय प्रकाश यादव, प्रभात यादव, रोहित यादव, इंदल यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी