कहीं शहर से बाहर तो कहीं घनी आबादी में हो रहा पटाखा का भंडारण

दीपों का त्योहार दीपावली के आने में चंद दिनों का समय बाकी रह गया है। इस त्योहार पर लोग पटाखा जलाकर खुशी का इजहार करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 10:22 PM (IST)
कहीं शहर से बाहर तो कहीं घनी आबादी में हो रहा पटाखा का भंडारण
कहीं शहर से बाहर तो कहीं घनी आबादी में हो रहा पटाखा का भंडारण

देवरिया: दीपों का त्योहार दीपावली के आने में चंद दिनों का समय बाकी रह गया है। इस त्योहार पर लोग पटाखा जलाकर खुशी का इजहार करते हैं। दीपावली को देखते हुए लाइसेंसी गोदामों में पटाखा स्टोर कर लिए गए हैं, कुछ जगहों पर पटाखा का निर्माण भी किया जा रहा है।

पटाखा लाइसेंसीधारक भंडारण के समय मानक का खुल कर धज्जियां उड़ा रहे हैं। कहीं शहर से बाहर सड़क के किनारे बड़े पैमाने पर पटाखा स्टोर कर दिया गया है तो कहीं घनी आबादी के बीच पटाखा स्टोर किया गया है। शहर में चार गोदामों की जांच के दौरान तीन में क्षमता से अधिक पटाखा रखने पर उन्हें सील कर दिया गया है। संतोष चौरसिया के पास बभनी में गोदाम, गोविद कुमार का मेहड़ा में, सुनील कुमार का पोखरभिडा में, महेंद्र सिंह का मेहड़ा में, हरेराम ठाकुर का पूरवा में, जैनुल का अतरडीहा में बनाने का, राकेश कुमार व श्रीमती कमला देवी का रुद्रपुर में भंडारण, बबले कुमार पिपरी, श्रीमती समसुन निशा व अलाउद्दीन का निर्माण का लाइसेंस, दिनेश गुप्ता सलेमपुर में भंडारण, जलील पुरैना, हलील पुरैना, फिरोज आलम लार, श्रीमती सलेहा लार, कमरुद्दीन नूरीगंज भटनी में निर्माण व बेचने, बहियारी बघेल, कृष्ण चंद्र बरनवाल भिगारी बाजार, मुख्तार अहमद गुलहा के पास निर्माण व बेचने का लाइसेंस है।

chat bot
आपका साथी