गाय को डंडा मारने पर सनोज की हुई थी हत्या

भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर भुआल में हुई सनोज हत्या का गुरुवार को भटनी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। साथ ही पांच हत्यारोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। जबकि फरार चल रहे एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 11:22 PM (IST)
गाय को डंडा मारने पर सनोज की हुई थी हत्या
गाय को डंडा मारने पर सनोज की हुई थी हत्या

देवरिया: भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर भुआल में हुई सनोज हत्या का गुरुवार को भटनी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। साथ ही पांच हत्यारोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। जबकि फरार चल रहे एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि फरार एक आरोपित की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सनोज की हत्या केवल गाय को डंडा मारने के चलते लोगों ने कर दी थी।

25 अगस्त की शाम गांव के सनोज प्रसाद की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रामप्रसाद की तहरीर पर गांव के सुभाष मल्लाह, विरझन, शिवचंद्र, रायमल, शैलेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई थी। गुरुवार की सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि सुभाष मल्लाह व अन्य हत्यारोपित घांटी के हनुमान मंदिर के समीप बैठे हैं और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां से सुभाष, विरझन, शिवचंद्र, रायमल, ब¨लद्र को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक वीडी कुशवाहा की पूछताछ में सुभाष मल्लाह ने बताया कि जब सनोज प्रसाद सुअर चराने के लिए ले जा रहा था तो उसने मेरी गाय को डंडा मार दिया। यह बात हमें बुरा लगा और फिर हम लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। हम लोगों की नियत उसकी हत्या की नहीं थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बीडी कुशवाहा ने कहा कि पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपित फरार चल रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी