वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये होगी भाजपा की रैली

देवरिया में भाजपा के जिलाध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पार्टी की रैली होने की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:48 PM (IST)
वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये होगी भाजपा की रैली
वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये होगी भाजपा की रैली

जागरण संवाददाता, देवरिया: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह ने जिले के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग की। कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि सभी बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से माह में दो बार होंगी।

कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने जीडीपी के दस फीसद के बराबर राहत पैकेज दिया। 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। आठ करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभ पहुंचाया। लॉक डाउन के दौरान लोगों तक सहायता पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह दिखाया।

संगठन ने तय किया है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र व जिले स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बड़ी रैली की जाएगी। केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर 30 मई के बाद प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। प्रत्येक परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिखा पत्र व कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय दूबे, मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दुबे, सज्जन मणि त्रिपाठी, जितेंद्र प्रताप राव, विदा कुशवाहा, श्रीनिवास मणि, रमेश सिंह सैंथवार, प्रमोद शाही,अंबिकेश पांडेय, संजय पांडेय, रामेश्वर पांडेय आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी