बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग, गरजे किसान

चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना कलेक्ट्रेट में 64 वें दिन शुक्रवार को जारी रहा। किसान बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर लगातार धरना देने के साथ ही गांवों में किसानों को लामबंद कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 10:26 PM (IST)
बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग, गरजे किसान
बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग, गरजे किसान

देवरिया: चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना कलेक्ट्रेट में 64 वें दिन शुक्रवार को जारी रहा। किसान बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर लगातार धरना देने के साथ ही गांवों में किसानों को लामबंद कर रहे हैं। इस दौरान 12 फरवरी के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए किसानों से बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई।

वक्ताओं ने कहा कि गन्ना मूल्य बकाया है, किसान मिलों को अपना गन्ना देकर भुगतान के लिए चक्कर काट रहा है। कोई किसानों का दर्द न तो सुनने वाला है और न ही समझने वाला। यहां मुख्य रूप से संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी, बकरीदन उर्फ बरकत अली, रमेश चौरसिया, सदानंद यादव, कृष्ण कांत शुक्ल, कामरेड गीता पांडेय, राजेश मणि त्रिपाठी, राम इकबाल चौहान, कन्हैया यादव, निशिकांत मिश्र, शंकर चौहान, मंजू चौहान, विकास मौर्य, राम जी निषाद आदि मौजूद रहे। उधर गांवों में किसानों को 12 फरवरी के आंदोलन को लेकर किसानों को लामबंद किया गया और बड़ी संख्या में पहुंचने की बात कही गई। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी, महासचिव दरोगा यादव, वेद प्रकाश, चन्दन, परमानंद मणि, कोमल यादव, योगेन्द्र यादव, राम हरख यादव, राम प्रीत कन्नौजिया, चन्द्रदेव प्रजापति, ¨पटू, राम चन्द्र चौहान, वीरेन्द्र पांडेय, रंगनाथ मणि त्रिपाठी, हरिशंकर मणि आदि ने बलुआ, सिरजम, बरारी, रुच्चापार, महुअवा, सहजौली आदि गांवों का दौरा किए।

chat bot
आपका साथी