विसर्जन पर हुए विवाद के बाद देवरिया के ग्रामीणों ने विधायक संग थाना घेरा

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व मूर्ति विसर्जन को लेकर इशारू व गोड़वलिया गांव के लोग आमने-सामने हो गए थे और विवाद कर लिया था।

By Amal ChowdhuryEdited By: Publish:Wed, 04 Oct 2017 02:53 PM (IST) Updated:Wed, 04 Oct 2017 02:53 PM (IST)
विसर्जन पर हुए विवाद के बाद देवरिया के ग्रामीणों ने विधायक संग थाना घेरा
विसर्जन पर हुए विवाद के बाद देवरिया के ग्रामीणों ने विधायक संग थाना घेरा

देवरिया (जेएनएन)। देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में गिरफ्तारी के बाद थाने पर पहुंचे विधायक सुरेश तिवारी पुलिस पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि मामूली विवाद में इतनी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अच्छा काम नहीं किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी के आश्चासन के दो घंटे बाद वह समर्थकों समेत वापस हुए।

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व मूर्ति विसर्जन को लेकर इशारू व गोड़वलिया गांव के लोग आमने-सामने हो गए थे और विवाद कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मुकदमा दर्ज करा था। पुलिस ने इस संबंध में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह बात बुधवार को बरहज विधायक सुरेश तिवारी तक पहुंची तो वह दोनों गांवों के दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंच गए और दो घंटे तक थाने का घेराव किया।

यह भी पढ़ें: कानपुर के एक घर में भीषण विस्फोट,कई मकानों को नुकसान; दो की मौत

बरहज विधायक का कहना था कि इतने गंभीर धाराओं में मुकदमा क्यों दर्ज किया गया है? साथ ही तीन दिनों से ट्रैक्टर चालक को हिरासत में क्यों रखा गया है? मौके पर क्षेत्राधिकारी बरहज पहुंचे और विधायक की हर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद घेराव समाप्त हुआ। बरहज विधायक ट्रेक्टर चालक को हवालात से लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में मानवता शर्मसार, चार बेटों के होते हुए भी मां सड़क पर

chat bot
आपका साथी