वीडियो के जरिये पहचान कर रही पुलिस

देवरिया में सीएए कानून के विरोध में 19 दिसंबर को सपाइयों ने सड़क जाम किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 06:06 AM (IST)
वीडियो के जरिये पहचान कर रही पुलिस
वीडियो के जरिये पहचान कर रही पुलिस

देवरिया: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतर कर सरकार का पुतला फुंकने व सड़क जाम करने के मामले में अज्ञात सपाईयों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अब पुलिस ज्ञात करना शुरू कर दी है। आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो के जरिये पुलिस अब ज्ञात करने का कार्य कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

शहर के सिविल लाइन पर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सड़क जाम किया। इस मामले में पुलिस ने सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, कनकलता सिंह, पूर्व विधायक सुरेश यादव, गजाला लारी, सुभाष यादव, रवि प्रकाश यादव, इमरान खान, उमेश यादव, विजय प्रताप यादव, विजय कुशवाहा, खुर्शीद आलम, सौरभ मद्धेशिया, सत्येंद्र सिंह, पारस यादव, विजय कुमार यादव, रामायन गुप्त व 250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसमें पूर्व विधायक गजाला लारी की नामजदगी गलत हो गई है, विवेचना में नाम पूर्व विधायक का मुकदमे से बाहर हो जाएगा। जबकि अज्ञात लोगों को वीडियो के जरिये पहचान कर ज्ञात किया जा रहा है। शहर कोतवाल अरुण मौर्या ने कहा कि वीडियो के जरिये आंदोलनकारियों की पहचान की जा रही है।

सतर्क रही दिन भर पुलिस

प्रदेश के विभिन्न जगहों पर चल रहे आंदोलन को लेकर देवरिया पुलिस रविवार को भी गंभीर रही। साइबर क्राइम सेल की टीम दिन भर सोशल मीडिया पर नजर रख कर अफवाह फैलाने वालों की गतिविधि पर ध्यान देती रही। हालांकि जिले में इस तरह की कहीं से भी कोई गतिविधि नहीं मिली। उधर सुभाष चौक, कचहरी चौराहा, रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न जगहों पर भी पुलिस तैनात रही। लार, मदनपुर, मझौलीराज में भी पुलिस तैनात रही।

chat bot
आपका साथी