जनता को जाति-धर्म में बांटकर सत्ता के सपने देख रहे विपक्षी

भाजयुमो की तरफ से कसया रोड स्थित एक उत्सव स्थल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने देश को 10 साल लूटा। सपा बसपा व कांग्रेस की सोच सिर्फ अपने परिवार तक सीमित है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:04 PM (IST)
जनता को जाति-धर्म में बांटकर सत्ता के सपने देख रहे विपक्षी
जनता को जाति-धर्म में बांटकर सत्ता के सपने देख रहे विपक्षी

देवरिया: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को युवा शक्ति सम्मेलन में सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि विपक्षी दलों के एजेंडे में गांव, गरीब, किसान और नौजवान हैं ही नहीं। जनता को जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर बांटकर सत्ता में वापसी के सपने देख रहे हैं।

भाजयुमो की तरफ से कसया रोड स्थित एक उत्सव स्थल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने देश को 10 साल लूटा। सपा, बसपा व कांग्रेस की सोच सिर्फ अपने परिवार तक सीमित है। इनका पूरा प्रयास अपना व अपने परिवार, नातेदार व रिश्तेदार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रहता है।

कहा कि भाजपा की नीति देश और देशवासियों के विकास की है। जिन लोगों ने अपनी सत्ता रहते सरकारी नौकरियों की नीलामी की, उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की सरकार रास नहीं आ रही है। झूठ व भ्रम का सहारा लेकर हिसा व अराजकता को बढ़ावा दे रहे हैं। आज माफिया के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चल रहा है।

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री पुरुषार्थ सिंह व जिलाध्यक्ष विधेश पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े व फूल माला से स्वागत किया। सांसद रविद्र कुशवाहा, संगम लाल गुप्ता, सकलदीप राजभर, प्रवीण निषाद, प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, जयप्रकाश निषाद, विधायक काली प्रसाद, संजय यादव, विजय राजभर, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह सैथवार, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, देवेंद्र यादव, प्रदीप शुक्ला, बिन्दा कुशवाहा, जितेंद्र प्रताप राव,पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, प्रमोद सिंह, नपा अध्यक्ष अल्का सिंह आदि मौजूद रहे।

जेल में बंद आजम खान को स्टार प्रचारक बनाने पर किया कटाक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा की तरफ से आजम खान को स्टार प्रचारक बनाने पर कटाक्ष किया। कहा कि जो जेल में बंद है, वह स्टार प्रचारक कैसे हो सकता है। मुस्लिमों को दिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने अचानक मंच पर बैठे जिलाध्यक्ष, विधायकों, मंत्रियों व सांसदों को चुनाव प्रचार के लिए जाने के लिए कहा। यह सुनकर सभी हक्के-बक्के रह गए।

chat bot
आपका साथी