जनपद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया में व्यापारी सम्मेलन में कृषि मंत्री ने प्लास्टिक का बहिष्कार करने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 06:04 AM (IST)
जनपद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ
जनपद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया: जनपद व्यापार मंडल की तरफ से रविवार की देर शाम व्यापारी सम्मेलन का आयोजन राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित किया गया। इस मौके पर जनपद व्यापार मंडल व जनपद युवा व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी समाज ने समाजसेवा का जो बीड़ा उठाया है वह काफिले तारीफ है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। व्यापारी समाज अभियान चलाकर प्लास्टिक का बहिष्कार करे। सरकार लघु उद्योग के जरिए इसका विकल्प तैयार कर रही है। इसके पूर्व कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल को व इसके बाद अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों महामंत्री जीवनलाल बरनवाल, कोषाध्यक्ष अमन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पंकज बरनवाल, आनंद अग्रवाल, रमेश वर्मा, मनोज गौंड, विजय बरनवाल, मंत्री विवेक कमानी, अजय नांगलिया, बैजनाथ सोनी, हिमांशु सिंह, गुरुमीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक रुपक अग्रवाल, संगठन मंत्री ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी, प्रचार-प्रसार मंत्री रितेश कुमार बरनवाल, मीडिया प्रभारी गिरीश चंद्र जायसवाल को शपथ दिलाई। वहीं सांसद ने जनपद युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार बरनवाल को व इसके बाद अध्यक्ष ने महामंत्री पवन जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष माधव पोद्दार, दिनेश जायसवाल, अमित बरनवाल, कृष्णा जायसवाल, राजेश अग्रवाल, प्रचार-प्रसार मंत्री संजय बरनवाल, मीडिया प्रभारी प्रिस जायसवाल, मंत्री प्रमोद कुमार मद्धेशिया, गणेश गुप्ता, विजय शंकर वर्मा व सुमित अग्रवाल को शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक जन्मेजय सिंह, उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, भृगुनाथ प्रसाद बरनवाल, विजय प्रसाद, डा.जेएन गुप्ता, रविद्र प्रताप मल्ल, अजीत जायसवाल, हरेंद्र जायसवाल, डा.शशिप्रभा गुप्ता, डा.एसपी गुप्ता, सरदार अवतार सिंह, प्रेम अग्रवाल, राजेश मिश्र, सुनील सराफ, अजय नारायण, भरत अग्रवाल, छट्ठेलाल निगम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी