मुफीजा बेगम की मनेगी बकरीद, डीएम की पहल पर मिला बकरा

बकरीद नजदीक आने के चलते कुर्बानी को लेकर परेशान थीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jul 2022 01:31 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jul 2022 01:31 AM (IST)
मुफीजा बेगम की मनेगी बकरीद, डीएम की पहल पर मिला बकरा
मुफीजा बेगम की मनेगी बकरीद, डीएम की पहल पर मिला बकरा

मुफीजा बेगम की मनेगी बकरीद, डीएम की पहल पर मिला बकरा

देवरिया: मुफीजा बेगम बकरीद के लिए बकरे को बड़े जतन से पाल पोस रही थीं। 16 दिन पूर्व बाइक सवार चोर बकरे को चुरा ले गए। महिला ने रामपुर कारखाना पुलिस से गुहार लगाई लेकिन बकरे का पता नहीं चला। एक दिन महिला डीएम के पास पहुंची और फफक कर रो पड़ीं। बकरा बरामद करने के लिए गुहार लगाई। डीएम के निर्देश के बाद भी पुलिस बकरा नहीं खोज पाई। डीएम ने बकरीद त्योहार को देखते हुए बकरा खरीदने के लिए महिला को धन मुहैया कराया। रविवार को महिला बकरे की कुर्बानी देकर बकरीद मनाएगी।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के विशुनपुरा पांडेय चक की रहने वाली मुफ़ीजा बेगम पत्नी नैन्नुल्लाह अंसारी बकरीद के लिए बकरा खरीदकर पाल पोस रही थीं। 22 जून की शाम करीब पांच बजे वह बकरे को मेन गेट के चैनल में बांधकर भीतर किसी काम से गईं। बाहर आईं तो बकरा गायब देख परेशान हो गईं। उसे काफी खोजा लेकिन नहीं मिला। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि बाइक सवार दो चोर बकरा चुराकर रामपुर कारखाना की तरफ भागे हैं। उन्होंने रामपुर कारखाना थाना में तहरीर दी। तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस उनका बकरा नहीं खोज पाई। बकरीद नजदीक आने के चलते कुर्बानी को लेकर परेशान थीं। उन्होंने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की कर अपना दुखड़ा सुनाया। महिला ने फफकते हुए डीएम को बताया कि बकरीद के दिन अल्लाह ताला की शान में कुर्बानी के लिए उन्होंने बकरे को पाला था, लेकिन चोर चुरा ले गए। अब वह कैसे कुर्बानी देंगी। डीएम महिला की बात सुनकर मुस्कुराए और बकरे का इंतजाम करने का भरोसा दिलाया। डीएम ने महिला को बकरा खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए। महिला अमन गेट से बकरा खरीदकर घर ले गई।

chat bot
आपका साथी