मेधावी छात्राओं को मिला पुरस्कार, खिल उठे चेहरे

देवरिया के प्रेस्टिज इंटरमीडिएट कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:05 AM (IST)
मेधावी छात्राओं को मिला पुरस्कार, खिल उठे चेहरे
मेधावी छात्राओं को मिला पुरस्कार, खिल उठे चेहरे

देवरिया: शहर के प्रेस्टिज इंटरमीडिएट कालेज परिसर में गुरुवार को श्रीमती बिगनी देवी एवार्ड आफ एक्सीलेंस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित किशोर की पत्नी व आकांक्षा समिति की अध्यक्ष प्रतिमा किशोर ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

कहा, मां नि:शब्द है। जीवन दायिनी है, मां शब्द के फूटते ही पूरा अंतर्मन खिल उठता है। पृथ्वी को मां की संज्ञा दी गई है, क्यों कि वह मां के सारे दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपना सब कुछ इस लोक को न्यौछावर कर देती है। मुख्य वक्ता डा. तनुषा टीआर ने कहा कि मां. सृष्टि के कण-कण में है। मां के हर क्रिया कलाप का असर बच्चे पर पड़ता है।

विशिष्ट अतिथि शिवानी पटेल ने कहा कि मां बेस आफ लाइफ है। विशिष्ट वक्ता शिवालिका सिंह ने कहा कि मां शब्द की व्याख्या ईश्वर भी नहीं कर पाया। अध्यक्षता कर रही शिवा सिंह ने कहा कि जो सच की पहचान कराती है वह मां है। अतिथियों को शिवालिका सिंह सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों में खुश्बू विश्वकर्मा, अनिकेत सिंह, तुलिका चौरसिया को प्रशस्ति पत्र एवं दस-दस हजार रुपये नकद प्रदान किया गया।

श्रेया, काजल, प्रियांश, सलोनी, आंचल, प्रियंका, नैना, अंकिता, स्तुति, अनु, कात्यायिनी, हर्षिता, आयुषी, सुरभि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी