स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस

देवरिया शहर में सुभाष चौक पर प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 11:03 PM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस
स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस

देवरिया: भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। उनके नेतृत्व में शूरवीरों ने लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। इस नारे से लोग आजादी की लड़ाई में भाग लेने के लिए प्रेरित हुए। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिद फौज का गठन किया था। उनसे विदेशी शासक घबराते थे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि नेताजी एक कुशल संगठनकर्ता थे। उनसे हमें सीख मिलती है। इस दौरान पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, जितेंद्र पांडेय, सीपी सिंह, धनुषधारी मणि, अंबिकेश पांडेय,अजय सिंह अन्नू, सुरेंद्र चौरसिया, नीरज शाही, रणविजय सिंह, राकेश सिंह, विनय राय, प्रवीण निखर, राधेश्याम शुक्ला, विपिन सिंह, अंकित सिंह, शिवेंद्र सिंह, शिवप्रकाश त्रिपाठी, रामजतन चौहान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी