बुजुर्गों की समस्याओं का होगा निदान

क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की बैठक रामलक्षन स्थित डीके एकेडमी परिसर में पूर्व प्रधान जयप्रकाश मल्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें बुजुर्गों की बढ़ती समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन बनाने का निर्णय लिया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 11:02 PM (IST)
बुजुर्गों की समस्याओं का होगा निदान
बुजुर्गों की समस्याओं का होगा निदान

देवरिया : क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की बैठक रामलक्षन स्थित डीके एकेडमी परिसर में पूर्व प्रधान जयप्रकाश मल्ल की अध्यक्षता में हुई। इसमें बुजुर्गों की बढ़ती समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। संबोधित करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त जय नारायण ¨सह ने कहा कि वर्तमान दौर में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। संगठन इस पारिवारिक समस्या को कैसे हल किया जाए इस पर विचार करेगा। गुलाबचंद जायसवाल ने कहा कि हम लोग समाज के वरिष्ठ नागरिकों में चेतना जागृत करने का कार्य करेंगे। पूर्व प्रधानाचार्य राजदेव निषाद ने कहा कि शीघ्र ही हम संगठन बनाएंगे। इस दौरान राजेंद्र ¨सह, डा. यशवंत ¨सह, रामअवतार यादव, लाल बहादुर गिरी, डा. सत्यदेव निषाद, सेवानिवृत्त बीडीओ परमेश्वर प्रसाद, रामबली यादव, प्रेम मुफलिस, शहबान अली, विश्वनाथ ¨सह, रामहर्ष, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी