देवरिया महोत्सव में इस बार दिखेंगे औषधीय पौधे

देवरिया महोत्सव की इस बार बढ़चढ़कर तैयारी की जा रही है। आकांक्षा समिति की पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 10:53 PM (IST)
देवरिया महोत्सव में इस बार दिखेंगे औषधीय पौधे
देवरिया महोत्सव में इस बार दिखेंगे औषधीय पौधे

देवरिया: आकांक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी के आवास पर हुई, जिसमें देवरिया महोत्सव में सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति की उपाध्यक्ष/सचिव डा.तनुषा ने कहा कि इस बार देवरिया महोत्सव में आकांक्षा समिति की पदाधिकारी बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगी।

समिति की तरफ से स्टाल लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। समिति ने निर्णय लिया है कि महोत्सव में औषधीय पौधे गिलोय, एलोवेरा, तुलसी, आंवला आदि के बारे में आम लोगों को बताया जाएगा। इन पौधों को महोत्सव में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज लोग अपने लाइफ स्टाइल के चलते बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसको देखते हुए स्वस्थ आहार (हेल्दी फूड) को स्टाल पर रखा जाएगा। लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। खानपान का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसलिए लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। बैठक में अरशिया रहमान,डा.शशिप्रभा गुप्ता, बबीता मिश्रा, माया त्रिपाठी,सुशीला विश्वकर्मा,भारती शुक्ला आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी