एसबीआइ ने किया शहीद विजय कुमार का कर्ज माफ

शहीद विजय कुमार मौर्य द्वारा लिए गए आठ लाख 85 हजार रुपये के कर्ज को भारतीय स्टेट बैंक ने माफ कर दिया। एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर शैलेश कुमार गुरुवार को दोपहर शहीद के घर पहुंचकर पिता को संबंधित कागजात सौंपे। इस दौरान परिवार के सदस्यों को सांत्वना भी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM (IST)
एसबीआइ ने किया शहीद विजय कुमार का कर्ज माफ
एसबीआइ ने किया शहीद विजय कुमार का कर्ज माफ

देवरिया : शहीद विजय कुमार मौर्य द्वारा लिए गए आठ लाख 85 हजार रुपये के कर्ज को भारतीय स्टेट बैंक ने माफ कर दिया। एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर शैलेश कुमार गुरुवार को दोपहर शहीद के घर पहुंचकर पिता को संबंधित कागजात सौंपे। इस दौरान परिवार के सदस्यों को सांत्वना भी दी।

भटनी के छपिया जयदेव निवासी शहीद विजय कुमार ने गोरखपुर में जमीन खरीदने के लिए भारतीय स्टेट बैंक भटनी से आठ लाख 85 हजार रुपये का कर्ज लिया था। पहली किस्त पंद्रह हजार रुपये जमा किया था, जबकि आठ लाख 70 हजार रुपये बाकी था। इस बीच आतंकी हमले में विजय कुमार शहीद हो गए। परिवार के सदस्यों ने कर्ज को माफ करने की सरकार से मांग की थी। सरकार के निर्देश पर एसबीआइ ने शहीद के कर्ज को माफ कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर शैलेश कुमार ने शहीद की पत्नी विजय लक्ष्मी, पिता रामायण व भाई अशोक से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने शहीदों के 30 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने का निर्देश दिया है। शहीद विजय पर केवल यही कर्ज था। पिता रामायण ने सरकार के इस कार्य की सराहना की और कहा कि सरकार ने कर्ज माफ कर अच्छा कार्य किया है।

chat bot
आपका साथी