पर्यावरण संरक्षण के बारे में दी गई जानकारी

स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर के व्यवहारिक प्रयोग की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 11:50 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के बारे में दी गई जानकारी
पर्यावरण संरक्षण के बारे में दी गई जानकारी

देवरिया: दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कालेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। छात्राओं ने पौधों की देखरेख किया।

बौद्धिक चर्चा में शिक्षक केशवधर द्विवेदी, दिप्ती मिश्रा, सुष्मिता श्रीवास्तव ने अंग्रेजी व कंप्यूटर कोर्स जैसे साफ्टवेयर व लैंग्वेज कोर्स टैली, ट्रिपल सी, वेब डिजाइन, ओ लेवल आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है। स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर के व्यवहारिक प्रयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी राजेश भारती, राखी भारती, डा. अल्पना सिंह, डा.पंकज शुक्ला, महेश, ममता गौतम, डा.चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे। चंद्रबली राय महाविद्यालय बघड़ा महुआरी में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, पौधारोपण, नशा उन्मूलन, मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

देवरिया: दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कालेज में पांच दिवसीय रेंजर शिविर के दूसरे दिन व्यायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक शैलेंद्र व पीएल यादव ने स्काउट गाइड के प्रवर्तक बाडेन पावेल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद झंडारोहण किया गया। शिविरार्थियों को तालियां, सैल्यूट, हाथ मिलाना, टोली बनाना सिखाया गया। इसके अलावा विभिन्न खेलों, कैंप फायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्राचार्य डा.अंजलिका निगम, डा.ऊषा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी