देवरिया में कोरोना से मासूम की मौत,10 पाजिटिव

देवरिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 89 संक्रमितों की संख्या में फिर होने लगा इजाफा स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई चौकसी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 10:47 PM (IST)
देवरिया में कोरोना से मासूम की मौत,10 पाजिटिव
देवरिया में कोरोना से मासूम की मौत,10 पाजिटिव

देवरिया: जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती संक्रमित छह वर्षीय सृष्टि निवासी दुबौली की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 89 हो गई है। मेडिकल कालेज से आई जांच रिपोर्ट में 10 पाजिटिव व 1784 निगेटिव पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 6461 पहुंच गई है। अभी तक 6211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। सक्रिय केस की संख्या 161 है।

अधिक से अधिक कोरोना की जांच हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है। होम आइसोलेशन में 70 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में कोरोना की जांच की गई। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि आज कोरोना से एक बच्ची की मौत हुई है। कोरोना से सावधान रहने की आवश्यकता है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जगह-जगह सैंपलिंग की जा रही है। पिछले दिनों शहीद रामचंद्र विद्यार्थी इंटर कालेज में छात्रों का सैंपल लिया गया। वालंटियरों ने किया कोरोना के प्रति जागरूक, बांटा मास्क

देवरिया में छठ पर्व पर इंडियन रेड क्रास सोसाइटी ने जिले के विभिन्न स्थानों के छठ घाट पर पूजा अर्चना कर रहीं व्रती महिलाओं के बीच मास्क, सैनिटाइजर व साबुन वितरित किया। महिलाओं व लोगों के हाथ सैनिटाइज कराए। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए छठ पूजा मनाने का आग्रह किया। वालंटियरों ने रास्ते में खड़े होकर बिना मास्क आ रही महिलाओं को मास्क लगवाया। शहर के खेमादेई में स्मृति सिंह, वैकुंठपुर में रोहन शाही, आदित्य सिंह, भरौली पयासी में सुमित नेतृत्व में मास्क वितरित किया गया। ग्राम प्रधान व आशा कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी