देवरिया में केक काट कर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

देवरिया शहर में सपा कार्यालय समेत कई जगह आयोजित हुआ कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने की मुलायम सिंह के दीर्घायु की कामना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 11:15 PM (IST)
देवरिया में केक काट कर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन
देवरिया में केक काट कर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

देवरिया: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्म दिन सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव की अध्यक्षता में बांस देवरिया स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर केक काटकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की। विधान परिषद सदस्य राम सुंदर दास निषाद, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव, गेंना लाल यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, अशोक सिंह कुशवाहा, रामप्रवेश यादव, हृदय नारायण जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह, चौधरी बेचूलाल, विजय प्रताप यादव, संजय मल्ल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मुराद अली बेग ने किया।

सलेमपुर में कार्यकर्ताओं ने केक काट मुलायम सिंह के दीर्घायु की कामना की। ओपी यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से प्रेरणा लेकर प्रदेश व देश के लाखों नौजवान समाजवादी आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। पूर्व विधायक सुरेश यादव, सूरज यादव, श्यामदेव यादव, अरूण यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

बरहज में सपा के कैंप कार्यालय पर आयोजन हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अब्दुल खालिक, संजय पासवान ने कहा कि आपातकाल में जेल जाने वालों को लोकतंत्र सेनानी का नाम देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम मुलायम सिंह ने किया। रामेश्वर यादव , शोभा यादव, सुरेश यादव, अफजल अंसारी आदि मौजूद रहे। सादगी की प्रतिमूर्ति थे पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव

भटनी विकास खंड के बलुआ अफगान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे स्व. रामनरेश यादव की पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान गोष्ठी भी हुई।

युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि रामनरेश यादव सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आयोजकों ने एक दिन की भूख हड़ताल कर राज्यपाल को पत्र लिखकर ग्राम सभा बलुआ अफगान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पशु चिकित्सालय बनवाने, बलुआ अफगान के मुलायम चौराहे पर राष्ट्रीय कृत बैंक स्थापित कराने, बलुआ अफगान से घाटीबाजार को जोड़ने वाली कच्ची सड़क को पिच करने तथा नाले पर पुलिया बनवाने, बलुआ अफगान के सहला टोला में सड़क तथा पुल बनवाने आदि की मांग की। इस अवसर पर दयानंद कुशवाहा, जोखू भारती, सलीम अंसारी, मुकेश यादव, विनोद यादव, शैलेष सहाय, विजय कुमार, नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी