देवरिया में 2025 निगेटिव, चार मिले नए कोरोना पाजिटिव

देवरिया में अब तक कोरोना की चपेट में आने से हुई है 89 लोगों की मौत कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही है कमी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 11:57 PM (IST)
देवरिया में 2025 निगेटिव, चार मिले नए कोरोना पाजिटिव
देवरिया में 2025 निगेटिव, चार मिले नए कोरोना पाजिटिव

देवरिया: जिले में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। रविवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 2025 निगेटिव, चार लोग पाजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 6465 हो गई है। अभी तक 6240 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से जिले में 89 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में सक्रिय केस की संख्या 136 है।

जिला अस्पताल के अलावा जगह-जगह कैंप लगा कर कोरोना की जांच की जा रही है। तरकुलवा में कोरोना की सैपलिग की गई। होम आइसोलेशन में 52 लोग हैं। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि आज चार की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में सैंपलिग कराई जा रही है। शिविर में हुआ निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा सप्ताह के अंतर्गत सेवा भारती की तरफ से मेहड़ा पुरवा में निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

सदर विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने शिविर में लोगों का हालचाल जाना। सेवानिवृत्त सीएमओ डा.आरटी सिंह ने भी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। सेवा भारती के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने संगठन के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया। कहा कि सेवा भारती जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है। समय समय पर जन स्वास्थ्य की देखरेख के लिए प्रयत्नशील है। जिला मंत्री श्याम सुंदर वर्मा, श्रीराम चौरसिया, श्रीराम कुशवाहा, शिवराम, विष्णु कुमार जायसवाल, अजित कुमार मिश्र, मातृ मंडल अध्यक्ष हेमप्रभा मिश्रा, कुसुम मिश्रा,शालिनी बरनवाल, मनीषा, अमृता बरनवाल विभाग प्रचारक अजय नारायण, अजय बरनवाल, गोविद चौरसिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी