बलिया के बबलू ¨सह का घोड़ा रहा विजेता

विकास खंड क्षेत्र के मलसी चौराहे पर रविवार को घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें यूपी व बिहार के चार दर्जन घोड़े प्रतिभाग किए। प्रतियोगिता में बलिया का घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही फाइनल मुकाबले में बलिया के बबलू ¨सह का घोड़ा प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 11:23 PM (IST)
बलिया के बबलू ¨सह का घोड़ा रहा विजेता
बलिया के बबलू ¨सह का घोड़ा रहा विजेता

देवरिया : विकास खंड क्षेत्र के मलसी चौराहे पर रविवार को घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें यूपी व बिहार के चार दर्जन घोड़े प्रतिभाग किए। प्रतियोगिता में बलिया का घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही फाइनल मुकाबले में बलिया के बबलू ¨सह का घोड़ा प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहा। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजेंद्र ¨सह, विशिष्ट अतिथि तल्हा खान, हारून अली व आयोजक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमायन यादव व पूर्व प्रधान कलाम ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

छह राउंड की प्रतियोगिता में बलिया के बबलू ¨सह का घोड़ा विजेता रहा। प्रथम पुरस्कार के रूप में घोड़ा के स्वामी को ट्राफी, फ्रिज व पांच हजार रुपये दिया गया। द्वितीय पुरस्कार मोतिहारी के इस्तकार के घोड़े को ट्राफी, एलसीडी, तीन हजार नकद, तृतीय पुरस्कार गोरखपुर के वीरेंद्र ¨सह के घोड़े को ट्राफी, कूलर व पचीस सौ नकद पुरस्कार दिया गया। चौथे स्थान पर गोपालगंज जिले के सुशील यादव का घोड़ा रहा। सांत्वना पुरस्कार के रूप में घोड़ा के स्वामी को ट्राफी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री ¨सह ने कहा कि यह खेल कई पीढि़यों से होता है। आज के भौतिकवादी युग में लोग अश्व को नहीं पाल रहे हैं, जबकि पहले के कई राजा-महाराजाओं ने अश्व के बल पर कई युद्ध जीते थे।

प्रतियोगिता की कमेंट्री व संचालन अब्दुल रब्ब व मोहम्मद फतेह ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कृपाशंकर उपाध्याय, दुर्गेश यादव, शरफराज, इसराक, सुजीत प्रताप ¨सह, भोलू, मेराज अहमद, वसीम अहमद एसरार अहमद, जिम्मी कादर, अमरेज, विनोद बिहारी, अफजल, बृजेश, सोनू वर्मा, नूरद्दीन मुराद, मंजूर, आरिफ सिद्दीकी, पोलन, जमीर, मोनू ¨सह, विवेक पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी