आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को ताइक्वांडो का निश्शुल्क प्रशिक्षण: रवि

देवरिया ताइक्वांडो संघ के महासचिव व प्रशिक्षक रवि त्रिपाठी ने सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि जनपद की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्राओं को आत्म रक्षा के साथ- साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 12:02 AM (IST)
आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को ताइक्वांडो का निश्शुल्क प्रशिक्षण: रवि
आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को ताइक्वांडो का निश्शुल्क प्रशिक्षण: रवि

देवरिया : देवरिया ताइक्वांडो संघ के महासचिव व प्रशिक्षक रवि त्रिपाठी ने सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि जनपद की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्राओं को आत्म रक्षा के साथ- साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों को इसकी सूचना दी जाएगी। इच्छुक विद्यालयों में कक्षा पांच से लेकर डिग्री कालेज की छात्राओं को भी ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कई प्रशिक्षकों का भी चयन किया गया है। समाज व राष्ट्र हित में यह कदम उठाया गया है। मैंने लड़कियों का प्रशिक्षण निश्शुल्क कर दिया है। ताइक्वांडो का प्रशिक्षण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर तो देगा ही सरकारी नौकरियों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके सीखने के कई फायदे हैं।

chat bot
आपका साथी