दहेज हत्या में ससुर व सास गिरफ्तार

तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआरी में दहेज के लिए हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने सास व ससुर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फरार चल रहे पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Jan 2022 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jan 2022 11:19 PM (IST)
दहेज हत्या में ससुर व सास गिरफ्तार
दहेज हत्या में ससुर व सास गिरफ्तार

देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआरी में दहेज के लिए हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने सास व ससुर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फरार चल रहे पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

गांव के ओमप्रकाश की बहू जूही की संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार की रात मौत हो गई थी। आनन-फानन में ससुरालियों ने जूही का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में मृतका की मां बबीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को ससुर ओमप्रकाश व सास को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

रामपुर कारखाना नगर पंचायत के बड़ी बाजार के निकट सड़क पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी भेजा। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामगुलाम टोला के रहने वाले रोहित यादव नगर पंचायत रामपुर थाना में काम करा रहे थे। जिनसे किसी बात को लेकर रामपुर कारखाना नगर पंचायत के रहने वाले अर्पित यादव से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। अर्पित यादव की तरफ से दर्जनों युवक गोलबंद होकर रोहित यादव पर टूट पड़े और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना संज्ञान में है। घायल व्यक्ति को मेडिकल परीक्षण के लिए डुमरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी