वर्षों बाद सपरिवार मनाएंगे ईद

देवरिया में ईद के मौके पर ऐसे लोग भी परिवार के साथ ईद मनाने आ गए हैं जो वर्षो से इस मौके पर घर नहीं आ पा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:05 AM (IST)
वर्षों बाद सपरिवार मनाएंगे ईद
वर्षों बाद सपरिवार मनाएंगे ईद

देवरिया: कोरोना संक्रमण के दौर में लॉकडाउन के चलते कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें इस वर्ष एक-साथ ईद का त्योहार मनाने का अवसर मिला है। इसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल है।

पथरदेवा संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के मेहाहरहंगपुर निवासी अली अहमद बताते हैं कि तीन साल बाद परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाने का अवसर मिला है। वह सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। तीन वर्ष से सऊदी अरब में ही ईद मनाते रहे। कहते हैं यदि कोरोना वायरस का संक्रमण न होता तो शायद यह मौका भी नहीं मिलता। कोरोना की वजह से इस वर्ष घर पर हूं। परिवार में पत्नी तबस्सुम जहां, पुत्र अब्दुल अजीज व अब्दुल्ला, पुत्री कुलसुम के अलावा भाई अबरार काफी खुश हैं।

रुद्रपुर संवाददाता के अनुसार उपनगर के आजादनगर निवासी संजू व नौशाद चचेरे भाई हैं। दोनों मुंबई रहते हैं। कोरोना संकट के बीच दोनों मुंबई से घर पहुंचे। 14 दिन तक क्वारंटाइन रहे। कहते चार वर्ष बाद यह पहली बार है कि हम लोग परिवार के साथ ईद मनाएंगे। अभिभावक इस्लाम मास्टर भी दोनों के ईद पर साथ रहने को लेकर प्रसन्न रहे हैं। कहा कि लॉकडाउन के दौरान हम खुदा से यही दुआ कर रहे हैं इस महामारी से सबको बचाएं।

chat bot
आपका साथी