शहर में हर तरफ जाम, रेंगते रहे वाहन

शहर में सोमवार को सुबह से जाम की समस्या उत्पन्न हुई तो देर शाम तक बनी रही। धनतेरस के चलते खरीदारों की बड़ी संख्या में भीड़ के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस के जवानों को पसीना बहाना पड़ा। जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली वाहन तक फंस रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 11:13 PM (IST)
शहर में हर तरफ जाम, रेंगते रहे वाहन
शहर में हर तरफ जाम, रेंगते रहे वाहन

देवरिया : शहर में सोमवार को सुबह से जाम की समस्या उत्पन्न हुई तो देर शाम तक बनी रही। धनतेरस के चलते खरीदारों की बड़ी संख्या में भीड़ के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस के जवानों को पसीना बहाना पड़ा। जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली वाहन तक फंस रहे।

शहर में जाम की समस्या तो पहले से चली आ रही है, लेकिन हर दिन जाम की समस्या बढ़ रही है। कोआपरेटिव चौराहा से लेकर ओवरब्रिज तक फोरलेन बनाने के लिए सड़क तोड़ दी गई है, जिसके चलते दिक्कत बढ़ गई है। सोमवार को तो यह समस्या और विकराल रूप धारण कर ली। धनतेरस होने के चलते पटरी पर दुकानों को दुकानदारों ने सजा दिया। इसके चलते सड़क सकरी हो गई और सुबह से ही जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। सुबह ग्यारह बजे के बाद जब धनतेरस की खरीदारी के लिए भीड़ शहर में उमड़ी तो जाम की समस्या बढ़ गई और वाहन रेंगने लगे। शहर के सिविल लाइन रोड पर जेल चौकी से लेकर ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी लाइन दिखी। कोतवाली रोड, मालवीय रोड, अंसारी रोड, जलकल रोड, सीसी रोड, रामलीला मैदान रोड समेत विभिन्न मार्गों की भी यह स्थिति रही। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी दिन भर पसीना बहाते नजर आए। इस बाबत यातायात उप निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने कहा कि धनतेरस पर भीड़ ज्यादा होने के चलते यह दिक्कत आई। उधर शाम को शहर में पुलिस अधीक्षक एन.कोलांची पुलिस बल के साथ शहर में निकले और पैदल मार्च किया।

chat bot
आपका साथी