विशेष लोक अदालत में 14 वादों का निस्तारण

दीप प्रज्ज्वलन के साथ विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM (IST)
विशेष लोक अदालत में 14 वादों का निस्तारण
विशेष लोक अदालत में 14 वादों का निस्तारण

विशेष लोक अदालत में 14 वादों का निस्तारण

देवरिया: दीवानी न्यायालय में रविवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्बिटेशन निष्पादन के साथ ही 14 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और जानकारी प्राप्त की। जनपद न्यायाधीश जेपी यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार, नोडल अधिकारी लोक अदालत लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दुबे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरिफ निसामुद्दीन खान एवं अन्य न्यायाधीशगण ने मां सरस्वती तस्वीर पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलन के साथ विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने आठ वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्दिरा सिंह ने दो वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने एक वाद का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने दो वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार ने एक वाद का निस्तारण किया गया।

chat bot
आपका साथी