संवैधानिक अधिकार के क्रियान्वयन से ही महिलाओं का विकास संभव

समाज में महिलाओं के विधिक अधिकार नारी सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा के लिए हम सभी को आगे आना होगा। समाज में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध जैसे दहेज हत्या दुष्कर्म छेड़छाड़ घरेलू हिसा की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM (IST)
संवैधानिक अधिकार के क्रियान्वयन से ही महिलाओं का विकास संभव
संवैधानिक अधिकार के क्रियान्वयन से ही महिलाओं का विकास संभव

देवरिया: दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेंटर में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महिला सशक्तीकरण व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र मिश्र ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में प्रशासनिक, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विधिक शिक्षा में महिलाएं लगातार नाम रोशन कर रही है, हमें ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए, जिससे नारी समुदाय स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।

कहा कि समाज में महिलाओं के विधिक अधिकार, नारी सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा के लिए हम सभी को आगे आना होगा। समाज में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध जैसे दहेज हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़, घरेलू हिसा की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। समाज को आगे आकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सार्थक पहल करते हुए अपराधियों को दंडित कराने में सहयोग करना चाहिए। अधिवक्ता रुपेश कुमार मिश्र व घनश्याम त्रिपाठी ने महिला विधिक साक्षरता एवं जागरूकता पर विशेष चर्चा की। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, बाल कल्याण अधिकारी जेपी त्रिपाठी, साधना चतुर्वेदी, मीनू जायसवाल, रिकू गौतम, वीणा पाल, पूनम सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी