शिक्षा की बदौलत समाज का विकास संभव : गजाला

देवरिया : रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक गजाला लारी ने करामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि बिहार बार्डर पर शिक्षण संस्था खोले जाने से दोनों प्रांत के ब'चों को लाभ मिलेगा। शिक्षा की बदौलत समाज का विकास संभव नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:39 PM (IST)
शिक्षा की बदौलत समाज का विकास संभव : गजाला
शिक्षा की बदौलत समाज का विकास संभव : गजाला

देवरिया : रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि बिहार बार्डर पर शिक्षण संस्था खोले जाने से दोनों प्रांत के बच्चों को लाभ मिलेगा। शिक्षा की बदौलत समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि शिक्षण संस्थाएं स्थापित कर बच्चों को शिक्षित बनाया जाय।

गजाला लारी सदर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माधोपुर स्थित मदरसा इस्लामियां कादिरिया के उद्घाटन व सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि पिछड़े इलाके में शिक्षण संस्था खोलना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में अहम भूमिका निभाएं। तभी हम एक शक्तिशाली समाज का निर्माण कर सकते हैं। डा.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय मालीबारी, शाहपुर के निदेशक डा.दिलीप कुमार यादव ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के इस पिछड़े इलाके में मदरसे की स्थापना अपने आप में एक अनूठी पहल है। ज्ञान से अधिक मूल्यवान कोई भी चीज नहीं है। आपके पास कितना भी धन संपदा हो अगर आप उसे खर्च करते जाएंगे तो उसमें निरंतर कमी आती जाएगी, लेकिन अगर आपके पास ज्ञान रूपी धन है तो आप उसे चाहे जितना भी खर्च करें उसमें निरंतर वृद्धि होती जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती है। कार्यक्रम को इस्माइल अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर गुप्ता, श्याम बहादुर भारती, डा.लतीफ खान, पूर्व प्रधान केडी यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक डा.अनवर अली ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान शशिकांत यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मदेव यादव, शिवजी गोंड, र¨वद्र यादव, देवेंद्र यादव, अनीस अंसारी, बलराम यादव, धूप ¨सह, संदीप ¨सह, डा. महमूद अली, धर्मेंद्र ¨सह उदयभान यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी