जनता की अपेक्षाओं का सम्मान करें जनप्रतिनिधि

भाजपा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:07 AM (IST)
जनता की अपेक्षाओं का सम्मान करें जनप्रतिनिधि
जनता की अपेक्षाओं का सम्मान करें जनप्रतिनिधि

जासं भलुअनी,देवरिया: विकास खण्ड के गांधी सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन, मत्स्य पालन दुग्ध विकास राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि तीनों स्तर के पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और भाजपा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाएं। केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है कि पंचायतों को मजबूत किया जाए। जिससे कि शहरों की सुविधाएं,गांव में भी सुलभ कराई जा सके।

उन्होंने कहा कि मोदी व योगी की सरकारों ने पूरे देश में सभी गरीबों को छत प्रदान करने, प्रत्येक घर में स्वच्छ जल प्रदान करने के लिए टोटी योजना, शौचालय योजना,सभी के घर गैस और बिजली देने की योजना,किसान सम्मान निधि और सात महीने तक निशुल्क खाद्यान्न देने का ऐतिहासिक कार्य कर रही है।आज तक किसी सरकार ने नही किया।इसके पूर्व मंत्री जी ने क्षेत्र के समस्त ग्रामप्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण और जिला पंचायत सदस्य गण को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर अंगद तिवारी, काशीपति शुक्ला, डाक्टर अष्टभुजा प्रसाद श्रीवास्तव, भोला शाही, जय प्रकाश सिंह,कमलेश सिंह, अजीत पटेल, यशवन्त यादव, संजय सिंह, पवन तिवारी, दीनदयाल यादव, चंदू यादव, प्रणव दुबे, कलेक्टर शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय, बलराम भगत आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रणव दुबे व आभार प्रदर्शन व्लाक प्रमुख छट्ठू प्रसाद यादव ने किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी होगी मजबूत

जागरण संवाददाता, देवरिया : भाजपा की तरफ से जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त क्षेत्रीय संयोजक धनुषधारी मणि त्रिपाठी, सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश मौर्य का स्वागत किया गया।

सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। नवनियुक्त क्षेत्रीय संयोजकों ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। इस मौके पर डा. जितेंद्र प्रताप राव, संजय राव आदि मौजूद रहे।

----

बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक बनाए गए डा. अजय मणि

देवरिया : भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने एसएसबीएल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अजय मणि त्रिपाठी को बुद्धजीवी प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक बनाया है।

इसके अलावा संजय सिंह सैंथवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विनोद गुप्ता को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री, रमेश सिंह को शिक्षक प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय संयोजक, उमेश शाही को आर्थिक प्रकोष्ठ, सूबेदार मेजर राजेश सिंह को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, विजय पंडित को बुनकर प्रकोष्ठ, प्रमोद निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ, राजेश मिश्रा को पंचायत प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सह संयोजक बनाया गया है। अर्चना पांडेय को महिला मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी