बाढ़ में दो पोल गिरे, पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

दूसरे फीडर से जोड़कर गांवों की शुरू की गई बिजली आपूर्ति बाढ़ का पानी कम होने के बाद पोल लगाने का काम करेगा विभाग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 11:58 PM (IST)
बाढ़ में दो पोल गिरे, पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
बाढ़ में दो पोल गिरे, पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

जागरण संवाददाता, एकौना: क्षेत्र के ईश्वरपुरा के समीप रविवार की सुबह गोर्रा नदी में आई बाढ़ के चलते दो विद्युत पोल टूट कर गिर गए। इससे एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी प्रयास के बाद बिजली विभाग ने आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि विद्युत पोल लगाने का काम बाढ़ का पानी कम होने के बाद ही बिजली विभाग करेगा।

रुद्रपुर के पचलड़ी विद्युत उपकेंद्र के सिलहटा फीडर से कई गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस समय गोर्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ईश्वरपुरा के समीप नदी के किनारे लगा विद्युत डबल पोल टूटकर अचानक गिर गया। जिसके बाद फीडर ब्रेक डाउन में चला गया। एक अन्य पोल लटक गया है। कर्मचारियों ने लाइन काट कर गिरे पोल के पहले तक बिजली आपूर्ति बहाल की। जबकि करौता, सिलहटा, गोनाह सूरतपुरा, जगत मांझा समेत एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति दूसरे फीडर से जोड़ कर बहाल की जा सकी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

-

बाढ़ के पानी में विद्युत पोल टूटकर गिर गया है। जिसके बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। दूसरे फीडर से जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिले में बारिश या बाढ़ से अब तक केवल दो पोल गिरे हैं।

जीसी यादव

अधीक्षण अभियंता .हर हाल में लोगों की की जाएगी सुरक्षा : कमलेश

जासं, रुद्रपुर: बांसगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान ने रविवार को तिघरा-मराक्षी, नरायनपुर, हड़हा,भेड़ी सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया। बाढ़ विभाग के अधिकारियों को चौकसी करने का निर्देश दिया।

सांसद पासवान ने कहा कि हर हाल में बंधे की सुरक्षा की जाएगी। क्षेत्र के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। सरकार सुरक्षा के लिए सभी हरसंभव उपाय कर रही है। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम, रामसुधारे पासवान,अनिरुद्ध चौधरी, रामसंतोष शुक्ल, विशाल द्विवेदी, दिलीप जायसवाल, जनार्दन राव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी