कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटें

कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में कतई परहेज न करें। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:22 AM (IST)
कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटें
कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटें

देवरिया: कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में कतई परहेज न करें। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल होनी चाहिए। पुलिस की निगरानी निरंतर हो। अवांछनीय तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। वह बैतालपुर स्थित इंडियन आयल डिपो के सभागार में शनिवार को त्योहार को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रशासन हर हाल में लोगों की हिफाजत में ताकत लगाए। आइजी जयनारायन सिंह ने कहा कि अवांछनीय तत्वों को चिह्नित करने में कोताही न बरतें। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अभिसूचना इकाई को और सक्रिय किया जाए। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए। लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को कायम रखना सरकार की प्राथमिकता है। नागरिकों के साथ पुलिस का भी व्यवहार अच्छा होना चाहिए। कहा कि तेल चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लें और उन तत्वों से सख्ती से निपटें। इस अवसर पर डीएम अमित किशोर, एसपी डा. श्रीपति मिश्र, इंडियन आयल के अखिलेश मंडल सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी