जेएनयू छात्रों के समर्थन में उतरी भाकपा माले

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को भाकपा माले ने कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने सरकार की नई शिक्षा नीति का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:34 PM (IST)
जेएनयू छात्रों के समर्थन में उतरी भाकपा माले
जेएनयू छात्रों के समर्थन में उतरी भाकपा माले

देवरिया : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को भाकपा माले ने कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने सरकार की नई शिक्षा नीति का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस करने की मांग की।

धरने की अध्यक्षता कर रहे कामरेड रामकिशोर वर्मा ने कहा कि जेएनयू के छात्रों की शुल्क में वृद्धि विश्वविद्यालय की मर्यादा के खिलाफ है। गरीबों के बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करते हैं, जिनके अध्ययन के रास्ते अब समाप्त हो जाएंगे। डा. चतुरानन ओझा ने कहा कि आज सिर्फ जेएनयू में ही नहीं बल्कि देश के सभी शिक्षण संस्थानों में निश्शुल्क एवं आवासीय शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बिना स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं है।

कामरेड बाबूराम शर्मा ने कहा कि जेएनयू छात्र आंदोलन को तोड़ने के लिए समझौते की झूठी खबरें प्रसारित की जा रही हैं। धरने को श्री राम कुशवाहा, कामरेड प्रेमलता पांडेय, गीता पांडेय, हंसनाथ यादव, नकछेद सिंह, राजेश सोनकर, अरविद गिरी , डा. डीपी मिश्रा, राकेश सिंह, मुबारक जौनपुरी , आशीष शुक्ला , रोहित त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। कलेक्टर शर्मा ने क्रांतिकारी गीत गाए।

chat bot
आपका साथी