देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर

देवरिया में आयोजित भाजपा के वर्चुअल सम्मेलन में बताया गया कि पीएम सम्मान निधि के दायरे में देश के सभी किसान आ गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:39 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:39 AM (IST)
देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर
देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर

देवरिया: भाजपा नेता व राज्य सभा सदस्य अशोक वाजपेयी ने कहा कि वैश्विक महामारी के संकट में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां प्रत्येक नागरिक का ध्यान रखा गया। गरीब, मजदूर, प्रवासी परिवारों के भरण पोषण के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ का पैकेज मिला। देश व उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है।

वह रविवार को भाजपा की तरफ से पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्थानीय उत्पाद, उसके निर्माण, बाजार व सप्लाई चेन की अहमियत बताई। कहा कि इस आपदा में लोकल ने ही सभी की मांग पूरी की। लोकल सिर्फ हमारी जरूरत नहीं, जिम्मेदारी है। देश व प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल से वोकल पर जोर देना होगा। कहा कि 24 से 31 जुलाई तक प्रदेश में सभी बूथों का गठन व सत्यापन कार्य होगा।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक वर्ष में कई ऐतिहासिक कार्य किए। पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के दौरान बहुत परिश्रम किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह व संचालन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने किया। पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी