आंदोलन को सफल बनाने की परिषद ने बनाई रणनीति

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 27 अगस्त को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक कार्यालयों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को मौजूद रहने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 11:10 PM (IST)
आंदोलन को सफल बनाने की परिषद ने बनाई रणनीति
आंदोलन को सफल बनाने की परिषद ने बनाई रणनीति

देवरिया : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 27 अगस्त को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक कार्यालयों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को मौजूद रहने का आह्वान किया गया।

परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, मंत्री महेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्याय घनश्याम उपाध्याय तथा संप्रेक्षक मनोज पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न विभागों व संगठनों के कार्यालयों का भ्रमण कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान सन्नी देवल, कुशलकांत सिंह, सतीश शुक्ला, सुशील कुमार राय, चंद्रभूषण पांडेय, अमरेंद्र त्रिपाठी, सूबेदार यादव, प्रेम कुमार राय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी