उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ मना होली का त्योहार

होली का त्योहार उत्साह उमंग व उल्लास के बीच मनाया गया। शहर में चारों तरफ होली की धूम रही। लोगों ने रंग अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। घर में पहुंचे मेहमानों का पकवान खिलाकर स्वागत किया गया। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए भीड़ रही। उधर सुरक्षा को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 11:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 11:58 PM (IST)
उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ मना होली का त्योहार
उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ मना होली का त्योहार

देवरिया: होली का त्योहार उत्साह, उमंग व उल्लास के बीच मनाया गया। शहर में चारों तरफ होली की धूम रही। लोगों ने रंग, अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। घर में पहुंचे मेहमानों का पकवान खिलाकर स्वागत किया गया। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए भीड़ रही। उधर सुरक्षा को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही।

शहर के कसया रोड स्थित तिरूपति बालाजी मंदिर में होली का उत्सव मनाया गया। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान का दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान वेंकटेश के श्री चरणों में अबीर-गुलाल चढ़ाया और मन्नतें मांगी। मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसका वैज्ञानिक महत्व भी है। इसके अलावा सोमनाथ मंदिर, देवरही माता मंदिर, कचहरी चौराहा शिवजी मंदिर, श्याम मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, न्यू कालोनी शिव मंदिर में भी पूजन-अर्चन के लिए भीड़ रही। शहर में युवाओं की टोली सुबह से लेकर दोपहर तक रंग खेली तो दोपहर बार अबीर खेलने का दौर चला। एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी गई। यह सिलसिला देर रात तक चला। उधर घरों में महिलाओं की टोली भी एक-दूसरे के घर पहुंच अबीर लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। शहर के सिविल लाइंस रोड, मालवीय रोड, सब्जी मंडी रोड, न्यू कालोनी, राघवनगर में कई स्थानों पर डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे। अपने आवास पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिलाधिकारी अमित किशोर ने कैंप कार्यालय पर, जिला अस्पताल में सीएमएस डा. छोटेलाल ने चिकित्सकों के साथ होली खेली। शहर में व्यापारी, हियुवा कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जुलूस निकाला। जुलूस में पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, भाजपा नेता शलभ मणि त्रिपाठी, अमित मोदनवाल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी