शांति एवं समर्थन मार्च निकालेगी भाजपा

देवरिया में सीएए के समर्थन में शांति मार्च 11 जनवरी को निकाला जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 11:22 PM (IST)
शांति एवं समर्थन मार्च निकालेगी भाजपा
शांति एवं समर्थन मार्च निकालेगी भाजपा

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्षी दल घबराकर अफवाह फैला रहे हैं। यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है। भाजपा ने सीएए के समर्थन में जन जागरण कार्यक्रम चलाने का काम किया। 11 जनवरी को देवरिया में लोक जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित शांति एवं समर्थन मार्च में भाजपा पूरी ताकत के साथ शामिल होगी।

डा. सिंह गुरुवार को गरूलपार स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शांति एवं समर्थन मार्च के जिला स्तरीय संयोजक संजय सिंह सैंथवार को बनाया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन भी भाग लेंगे। शांति मार्च महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज से शुरू होगा। जिसकी अगुवाई बिहार के महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह श्रृंगेवाल करेंगे। देवरिया में मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। कहा कि निराश एवं कुंठित विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत को पचा नहीं पा रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कहा कि कुछ विपक्षी दल व अरबन नक्सल लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं, जिसके चलते कई शहरों में आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जो राष्ट्र विरोधी कार्य है। मुसलमानों को भड़का रहे हैं। भाजपा सीएए को लेकर एक-एक व्यक्ति के दरवाजे पर जाकर कानून के बारे में जानकारी देगी।

chat bot
आपका साथी