प्रतिमा विसर्जन को लेकर तवक्कलपुर में तनाव

मूर्ति विसर्जन को लेकर तवक्कलपुर गांव में शुक्रवार को विवाद हो गया। नए रास्ते से मूर्ति ले जाने का कुछ लोगों ने विरोध किया, इस पर बात बिगड़ गई। इमामबाड़ा टोला के पास मूर्ति रखकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। नाराज लोगों ने कैबिनेट मंत्री को पुतला फूंककर विरोध जताया। मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:09 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:09 AM (IST)
प्रतिमा विसर्जन को लेकर तवक्कलपुर में तनाव
प्रतिमा विसर्जन को लेकर तवक्कलपुर में तनाव

देवरिया : मूर्ति विसर्जन को लेकर तवक्कलपुर गांव में शुक्रवार को विवाद हो गया। नए रास्ते से मूर्ति ले जाने का कुछ लोगों ने विरोध किया, इस पर बात बिगड़ गई। इमामबाड़ा टोला के पास मूर्ति रखकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। नाराज लोगों ने कैबिनेट मंत्री को पुतला फूंककर विरोध जताया। मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

क्षेत्र के बेलवा बाजार, तवक्कलपुर गांव में दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी, गणेश सहित अन्य देवताओं की मूर्ति रखी गई थी। श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन करने के लिए मूर्तियों को ट्राली पर रखकर डीजे बजाते हुए गड़क नदी की तरफ जा रहे थे। इमामबाड़ा टोला के पास जैसे ही मूर्ति पहुंची एक पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मूर्ति को गैर परंपरागत रास्ते से ले जाया जा रहा है। यह बात दूसरे पक्ष के लोगों को नागवार लगी उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मूर्ति विसर्जन को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से नोंकझोक होने लगी, इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, सीओ सदर वरुण मिश्र, एसओ रामपुर कारखाना अजय कुमार ओझा, एसओ तरकुलवा विनय कुमार ¨सह, एसओ गौरी बाजार परमाशंकर यादव, बघौचघाट पुलिस के अलावा पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। टकराव देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की। करीब दो घंटे तक समझाने में अधिकारी जुटे रहे। इसी बीच मूर्ति ले जा रहे लोगों ने कैबिनेट मंत्री को घटना से अवगत कराया। चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री ने नए रास्ते से मूर्ति ले जाने का विरोध किया। इस बात से नाराज युवक भड़क गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंक दिया। पुलिस वहीं मौजूद रही। कुछ ने अपने कपड़े तक जला दिए। इसके बाद प्रशासन तेवर में आ गया और तत्काल मूर्ति विसर्जन करने पर अड़ गया। अधिकारियों ने परंपरागत रास्ते से मूर्ति ले जाने की अनुमति दी। अधिकारियों की सक्रियता के चलते बड़ी घटना होने से बच गई। देर शाम मूर्तियों को गंडक नदी के पटनवा पुल से विसर्जित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची का कहना है कि मूर्तियों को गैर परंपरागत रास्ते से ले जाया जा रहा था। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। दोनों पक्षों को समझाकर परंपरागत रास्ते से मूर्तियों का विसर्जन कराया गया। वहां की स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात की गई है।

chat bot
आपका साथी