ग्राम प्रधान की हत्या से गुस्साई भीड़ ने लार थाने में की तोड़फोड़, हाथापाई

प्रधान सुनील यादव की हत्या के बाद सोमवार को भी ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस-प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। डीएम के देरी से आने की सूचना पर महिलाएं थाने में घुस गईं और तोड़फोड़ कीं। थाने के सामने करीब पांच घंटे सड़क जाम किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 11:48 PM (IST)
ग्राम प्रधान की हत्या से गुस्साई भीड़ ने लार थाने में की तोड़फोड़, हाथापाई
ग्राम प्रधान की हत्या से गुस्साई भीड़ ने लार थाने में की तोड़फोड़, हाथापाई

देवरिया : प्रधान सुनील यादव की हत्या के बाद सोमवार को भी ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस-प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। डीएम के देरी से आने की सूचना पर महिलाएं थाने में घुस गईं और तोड़फोड़ कीं। थाने के सामने करीब पांच घंटे सड़क जाम किया। डीएम अमित किशोर व एसपी एन.कोलांची ने पहुंचकर बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन खत्म हुआ।

प्रधान संघ के जिला मंत्री व लार क्षेत्र के ग्राम मटियरा जगदीश के प्रधान सुनील यादव की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। देर रात अंत्य परीक्षण के बाद सोमवार की सुबह शव लेकर परिजन लार थाने पहुंच गए। गांव की सैकड़ों महिलाएं थाने पर पहुंच गईं और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से नोंकझोक करने लगीं। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। बाद में परिजनों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर बाहर किया। साथ ही जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की। अधिकारियों ने डीएम के जल्द पहुंचने का आश्वासन दिया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद भी तक डीएम के नहीं पहुंचने पर महिलाओं ने आपा खो दिया और थाने में घुस कर तोड़फोड़ की। महिलाओं का उग्र रूप देख मुंशी ने अंदर से फाटक बंद कर दिया। महिलाएं बाहर से फाटक तोड़ने लगीं। रोकने पर महिला थानाध्यक्ष शोभा ¨सह सोलंकी से नोंकझोक हुई। बाद में लोगों व अधिकारियों के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ¨सह ने निरीक्षण किया और किए गए तोड़फोड़ का वीडियो भी बनवाया।

chat bot
आपका साथी