शहादत पर नाज, दिल में है गुस्सा

जनपद के छपिया जयदेव का मंजर जिसने भी देखा वह अपने आंसुओं को नहीं रोक सका। हजारों की भीड़ ने शहीद विजय कुमार मौर्य को अंतिम विदाई दी। शाम से लेकर देर रात तक लोग हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और शहीद के पार्थिव का अंतिम दर्शन कर धन्य हुए। इसमें महिलाएं, युवतियां, बच्चे, नौजवान सभी कतारबद्ध होकर शहीद के पार्थिव शरीर पर माथा टेका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 12:07 AM (IST)
शहादत पर नाज, दिल में है गुस्सा
शहादत पर नाज, दिल में है गुस्सा

देवरिया: जनपद के छपिया जयदेव का मंजर जिसने भी देखा वह अपने आंसुओं को नहीं रोक सका। हजारों की भीड़ ने शहीद विजय कुमार मौर्य को अंतिम विदाई दी। शाम से लेकर देर रात तक लोग हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और शहीद के पार्थिव का अंतिम दर्शन कर धन्य हुए। इसमें महिलाएं, युवतियां, बच्चे, नौजवान सभी कतारबद्ध होकर शहीद के पार्थिव शरीर पर माथा टेका। गांव के लोगों में विजय की शहादत पर नाज है तो दिल में गुस्सा है। यही कारण रहा कि पूरा दिन पाकिस्तान मुर्दाबाद, ¨हदुस्तान ¨जदाबाद का नारा लगता रहा। नौजवानों ने पूरा दिन गुस्से का इजहार किया।

शहीद का पार्थिव जैसे ही दरवाजे पर पहुंचा अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। शहीद की पत्नी को प्रशासनिक अधिकारियों ने लाख समझाने की कोशिश की लेकिन सारे प्रयास विफल रहे। विजय के शहादत पर परिजनों व गांव के लोगों को नाज तो है, लेकिन दिल में जबरदस्त गुस्सा है। युवाओं की आंखों में गुस्से की ¨चगारी साफ तौर से देखा जा सकता है। गांव से लेकर शहीद के दरवाजे पर भीड़ इस कदर रही कि लोगों को घंटो धक्का-मुक्की करनी पड़ी। नारा लगा रहे कुछ युवक सीओ सीटी वरूण कुमार मिश्र से उलझ गए, लेकिन उन्होंने काफी सूझबूझ से काम लिया और उन्हें समझा कर किसी तरह युवाओं को शांत कराए। भीड़ के चलते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद र¨वद्र कुशवाहा, देवरिया के सांसद शशि प्रकाश मिश्र, प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल, जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह, डा. संजीव शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कुमार दुबे, अजय दुबे, रवि कुशवाहा, अशोक कुशवाहा को धक्का-मुक्की से गुजरना पड़ा।

chat bot
आपका साथी